ब्रेकिंग न्यूज

*ओलावृष्टि से प्रभावित किसान के खेतों में पहुंचे कलेक्टर शीघ्र सहयोग की कही बात*

14-Jan-2022

राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर (शोर संदेश)। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है तथा फसलों को हुए नुकसान की सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने राधाकृष्णनगर के कृषक श्री हरीशचन्द्र व निरंजन से बात करते हुए ओला से प्रभावित फसल व रकबे की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप फसलों की क्षति होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। चूंकि जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है, सर्वे उपरांत प्रावधानों के तहत् सभी किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा। ज्ञात है कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत ओलावृष्टि से प्रभावित असिंचित फसल के लिए 6 हजार 800 प्रति हेक्टेयर तथा सिंचित फसल के लिए 13 हजार 500 प्रदाय किया जाता है। साथ ही फसल बीमा के अंतर्गत भी क्षति का आंकलन कर सहायता राशि दी जायेगी।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account