ब्रेकिंग न्यूज

*राज्य में अब तक 43.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी राजनांदगांव अब भी अव्वल*

23-Dec-2021

 11.57 लाख किसानों ने बेचा धान, अब तक 7251.72 करोड़ जारी

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 23 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 11 लाख 56 हजार 873 किसानों से 40 लाख 30 हजार 163 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7251.72 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 14 लाख 84 हजार 020 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स ने 10,83,605 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया है।

धान खरीदी के 23वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,03,693 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 3,54,252 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,20,222 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 61,799 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 20,275 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 3,594 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,39,361 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 66,148 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 9,598 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 11,961 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,25,898 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 28,786 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 3,54,252 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 51,060 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 1,86,954 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 2,40,039 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 2,72,795 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,20,222 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 1,97,208 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,08,360 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,03,693 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,10,791 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 1,85,103 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,54,436 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,03,416 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,29,661 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 64,498 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 48,215 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 50,866 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 71,440 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,09,735 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account