ब्रेकिंग न्यूज

*मरम्मत के दौरान गिरा इमारत का हिस्सा मलबे में 5 से ज्यादा के दबने की आशंका*

25-Jun-2021

मुंबई (शोर सन्देश)। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फोर्ट इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं कम से कम 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत दक्षिण मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी है और इसके अंदरुनी हिस्सों में मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल के स्लैब्स गिर गए। उन्हें सही सलामत बिल्डिंग से निकाला गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account