ब्रेकिंग न्यूज

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मिली खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की पहली किश्त*

22-May-2021

राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की पहली किश्त के रूप में जिले के 31 हजार 42 किसानों को 25 करोड़ 46 लाख 31 हजार रूपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) उनके खातों में अंतरित की गई। जिले के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 93 करोड़ 78 लाख 67 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। आज पहली किश्त में कुल राशि का 27.15 प्रतिशत अर्थात 25 करोड़ 46 लाख 31 हजार रूपए का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंत्रीमण्डल के सदस्यों के साथ आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात् प्रदेश के 22 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता राशि की प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए कृषकों के खातों में तथा गोधन न्याय योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक पशुपालकों से क्रय किये गए गोबर की राशि 7.17 करोड़ रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत खरीफ वर्ष 2019-20 में जिले के पंजीकृत किसानों को चार किश्तों में बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिले के कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत, खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र कामटे, सहायक पंजीयक सहकारिता श्री आर.एन. पैंकरा उपस्थित थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account