ब्रेकिंग न्यूज

*ऑयल फ़ैक्ट्री में लगी आग लाखों के नुकसान की आशंका*

21-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भनपुरी क्षेत्र के कोलबिंया ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि पूरी फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए पहुंची हुई है। शुक्रवार दोपहर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई थीं। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से आग लगने के बाद तेजी से फैल गई और उसे काबू करना मुश्किल हो गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन लाखों की नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि भनपुरी इलाके के कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। आग बहुत भीषण रूप ले चुकी है। टीम का रेस्क्यू लगातार जारी है। ऑयल फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account