ब्रेकिंग न्यूज

*जमीन से जुड़ी इस महिला को भाजपा ने दिया टिकट जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव*

23-Mar-2021

00 चुनाव प्रचार करने ली है डेढ़ महीने की छुट्टी
बर्द्धमान (शोर सन्देश) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके लिए पार्टी ने एक खास महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बिल्कुल जमीन से जुड़ी हुई हैं और घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। जी हां, इस महिला उम्मीदवार का नाम है कलिता माझी। भाजपा ने 32 साल की कलिता को पूर्व बर्द्धमान की आउसग्राम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक, कलिता चार घरों में खाना बनाने साफ-सफाई करने का काम करती हैं, जहां उन्हें हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए के लिए कलिता ने डेढ़ महीने की छुट्टी ली है। वह अपने क्षेत्रों में लोगों से घर जाकर मिलती हैं और चुनाव प्रचार करती हैं।
00 मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा
एक झोंपड़ी में रहने वाली कलिता माझी ने कहा, `मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा, अब मैं चुनाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और जहां मैं काम करती हूं वहां के मालिकों मे मुझे बताया है कि प्रचार करो और विजयी हों।`
कलिता का मानना है कि नौकरानी होने से उन्हें आम आदमी के मुद्दों और गरीब परिवारों की दुर्दशा को समझने में मदद मिली है। अगर वह जीत जाती हैं तो उनके परिवार और पड़ोसियों को उम्मीद है कि कलिता विकास की शुरुआत करेंगी। 

बता दें कि कलिता माझी के पति प्लंबर का कम करते हैं। उनका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कलिता का चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य अपने गांव के लोगों की मदद करने के लिए एक अस्पताल का निर्माण करना है, क्योंकि यहां के लोगों को इलाज के लिए बर्द्धमान जाना पड़ता है। इसके अलावा उनकी सूची में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार के अवसरों जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account