रायपुर। ( शोर संदेश ) दो महिलाओं ने खंडहर में वाईफाई लगाने के बहाने से बुलाया और कहा कि तुमने रेप किया है। गिरोह के मुख्य आरोपी प्रदीप ने युवक से जबरन पैसे भी वसूले। वारदात में प्रदीप के साथ 2 महिला समेत 5 लोग शामिल थे।
रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस के पास डीडी नगर के रहने वाले राघव मिश्रा ने शिकायत दी कि वह एयरटेल कंपनी में वाई-फाई लगाने का काम करता है। उसके दोस्त यश प्रजापति के माध्यम से एक अन्नू अग्रवाल नाम की महिला ने फोन किया।
अन्नू ने कहा कि उसकी सहेली खुशबू तिवारी एक फैक्ट्री में वाई-फाई लगवाना चाहती है। वह वहां गार्ड की नौकरी करती है। तुम आकर लोकेशन देख लो।
एसएसपी संतोष सिंह ने आदतन अपराधी को फटकार लगाई है। उन्होंने आरोपी को कहा कि पुलिस इस बार तुम्हारी भी ठीक तरह से खातिरदारी करेगी। गिरोह के एक आरोपी पर 9 केस दर्ज हैं, जिसमें पॉस्को जैसे गंभीर मामले भी हैं। आरोपी ने इस बार फर्जी पुलिसवाला बनकर ब्लैकमेलिंग किया।